जौनपुर लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर, BSP ने धनंजय सिंह की पत्नी को टिकट देकर मुकाबले को बनाया रोचक

Edited By Ajay kumar,Updated: 22 Apr, 2024 05:22 PM

close contest jaunpur lok sabha seat dhananjay wife makes contest interesting

जौनपुर संसदीय सीट पर इस बार भी मुकाबला काफी रोचक होने के आसार हैं। भाजपा ने पूर्व कांग्रेस नेता कृपा शंकर सिंह को मैदान में उतारा है तो सपा ने पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा पर दांव लगाया है। इस रणक्षेत्र में मुकाबले को बसपा प्रत्याशी श्रीकला...

लखनऊः जौनपुर संसदीय सीट पर इस बार भी मुकाबला काफी रोचक होने के आसार हैं। भाजपा ने पूर्व कांग्रेस नेता कृपा शंकर सिंह को मैदान में उतारा है तो सपा ने पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा पर दांव लगाया है। इस रणक्षेत्र में मुकाबले को बसपा प्रत्याशी श्रीकला ने रोचक बना दिया है। श्रीकला पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी हैं और जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं। श्रीकला के मैदान में उतरने से यहां मुकबला त्रिकोणीय हो गया है। वह क्षेत्र में घूम-घूमकर पति धनंजय सिंह को मिली सात साल की सजा से उपजी सहानुभूति को भुनाने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

PunjabKesari

पहले धनंजय सिंह को मैदान में उतारने की तैयारी में थी बसपा, फिर...
भाजपा ने इस सीट पर पहली बार 1989 में कब्जा किया था। तब महाराजा यादवेन्द्र दत्त दुबे जीते थे। 1991 में सीट जनता दल के खाते में गई। 1996 में बीजेपी, 1998 में सपा, 1999 में बीजेपी से स्वामी चिन्मयानंद,2004 में सपा से पारसनाथ, 2009 में बसपा से धनंजय सिंह जीते थे। 2014 की मोदी लहर में बीजेपी से कृष्ण प्रताप सिंह व 2019 में बीएसपी से श्याम सिंह यादव को जीत मिली, तब सपा-बसपा का गठजोड़ था। इस बार भाजपा जहां इस सीट पर कब्जा करने को लेकर एक-एक बूथ पर काम कर रही है तो सपा भी पीछे नजर नहीं आ रही है। पहले धनंजय सिंह इस सीट से बसपा के टिकट पर उतरने की तैयारी कर रहे थे,लेकिन सात वर्ष की सजा मिलने के बाद उनकी पत्नी को बसपा प्रमुख ने मौका दिया है। श्रीकला भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को बताने में जुटी हैं कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार उन पर थोपे गए हैं। इसके साथ ही पति को मिली सजा से परिवार पर आए संकट को गिनाकर वह सहानुभूति के सहारे जीत की जुगत में लगी हैं।  वहीं बाबू सिंह कुशवाहा सपा के मुस्लिम-यादव समीकरण के साथ कुशवाहा,कोइरी,शाक्य,मौर्य वोट लामबंद कर रहे हैं।

Srikala Reddy, Jailed Ex-MP's Wife Fielded from Jaunpur

कौन हैं श्रीकला रेड्डी? 
श्रीकला रेड्डी पूर्व सांसद धनंजय सिंह की तीसरी पत्नी हैं। वह तेलंगाना के रसूखदार विजनेसमैन निप्पो ग्रुप से तालुक रखती हैं। धनंजय सिंह ने पहली बार रारी से विधायक बनने के बाद साल 2006 में मीनू सिंह से ब्याह किया था। लेकिन शादी के 9 महीने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मीनू की मौत हो गई। इसके बाद धनंजय सिंह ने 2009 में दूसरी शादी जागृति सिंह से की थी। लेकिन 2017 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद सिंह ने जून 2017 में श्रीकला रेड्डी से शादी की। श्रीकला रेड्डी के पिता जितेंद्र सिंह नलगोंडा जिले की कोऑपरेटिव के अध्यक्ष और तेलंगाना की हुजूर नगर सीट से निर्दलीय विधायक रह चुके हैं। उनकी मां ललिता रेड्डी अपने गांव की सरपंच रही थीं। रेड्डी को 5 साल पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। 2021 में धनंजय सिंह ने पत्नी श्रीकला को जौनपुर का जिला पंचायत अध्यक्ष बनवा दिया था। बाहुबली धनंजय सिंह जेल में हैं। उन्हें एक मामले में सजा हुई है। इससे उनके चुनाव लड़ने के अरमानों पर पानी फिर गया। फिर भी उन्होंने जेल में रहते हुए पत्नी को चुनाव मैदान में उतारकर पार्टियों के बीच हलचल बढ़ा दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!