मुख्यमंत्री हिंदू-मुस्लिम में कोई भेदभाव नहीं करते, सभी के लिए बराबर काम करते है : अश्मा

Edited By Prashant Tiwari,Updated: 21 Nov, 2022 05:25 PM

chief minister does not discriminate between hindu muslim

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 नवंबर को स्टाफ नर्सों को लखनऊ के लोक भवन में नियुक्ति पत्र वितरण किया था। इनमें से नियुक्ति पाने वाली अलीगढ़ की अस्मा उरूज भी थी। जिनको खुद मुख्यमंत्री ने अपने हाथों नियुक्ति पत्र दिया।

अलीगढ़ (अर्जुन वार्ष्णेय): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 नवंबर को स्टाफ नर्सों को लखनऊ के लोक भवन में नियुक्ति पत्र वितरण किया था। इनमें से नियुक्ति पाने वाली अलीगढ़ की अस्मा उरूज भी थी। जिनको खुद मुख्यमंत्री ने अपने हाथों नियुक्ति पत्र दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्मा से बात भी की और कहां कि वह अपनी ही तरह अपने और भाई बहन और मिलने वाले लोगों को भी प्रोत्साहित करें। ताकि वह भी मेहनत करें और आगे इस फील्ड में आए। मुख्यमंत्री के द्वारा नियुक्ति पाकर अस्मा और उनका परिवार बेहद खुश है। अस्मा और उनके परिवार के लोगों का कहना है कि जो लोग मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हैं कि वह एक ही समुदाय के लोगों के लिए कार्य करते हैं। मुसलमानों के लिए कुछ नहीं करते। वह गलत है मुख्यमंत्री जी सभी के लिए बराबर काम कर रहे हैं और अगर ऐसा नहीं होता तो आज एक मुस्लिम बेटी को नियुक्ति नहीं मिलती।

मुख्यमंत्री जी के लिए हिन्दू-मुस्लिम एक
स्टाफ नर्स के रूप में चयनित अस्मा ने बताया कि मैं अपने पिता के साख कल लखनऊ गई थी। जहां माननीय मुख्यमंत्री जी ने हमें कल नियुक्ति पत्र दिया था। मुझे बुलंदशहर में पोस्टिंग मिली है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने पहले मेरी क्वालिफिकेशन पूछी मैंने बताया कि मैंने जीएनएम किया है और वह इस बात पर खुश हुए। उन्होंने कहा कि एज ए मुस्लिम आप आगे आइए और अपने बहन-भाइयों को मोटिवेट करिए कि वह पढ़े और आगे बढ़े। नियुक्ति पत्र पाकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है और खुशी की बात यह है कि खुद माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा मुझे यह नियुक्ति पत्र मिला। यह मेरे लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री जी सभी के लिए एक बराबर है। उनके लिए एक मिथ चलता आ रहा है कि उनके लिए हिंदू अलग मुस्लिम अलग है। ऐसा कुछ भी नहीं है। सर का बिहेवियर बहुत अच्छा था। यह नियुक्ति पूरी तरह से फेयर हुई है। और कोई धांधलेबाजी नहीं है। जो हकदार है जो पढ़ लिख कर आया है। उन्हीं को नियुक्ति दी गई है। पहले जैसा हुआ करता था कि जो अपने लोग थे उनको नौकरी दे दी जाती थी। इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है। जो लोग मुख्यमंत्री जी पर आरोप लगाते हैं वह लोग गलत है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री जी मुसलमानों का बहुत सहयोग करते हैं : ऐहतशाम

मीडिया से बात करते हुए अस्मा के पिता ऐहतशाम ने बताया कि हम कल लखनऊ गए थे। मुख्यमंत्री जी ने मेरी बेटी अस्मा को नौकरी दी है। वह बहुत खुश हुए और कहा कि अपने परिवार में भाई बहनों को आगे बढ़ाइए। नौकरी बहुत हैं। आप किसी तरह से परेशान ना हो। आपके साथ कोई भेदभाव नहीं होगा कि आप मुस्लिम हैं। हमारे लिए सभी लोग एक हैं। और हकीकत भी यही है वह सब को एक ही नजर से देखते हैं। हम लोग मुस्लिम है। हमारी मुस्लिम कास्ट उनके बारे में गलत सोचता है। अन्य पार्टी के नेता उल्टी-सीधी बात करके उनको गलत साबित करते हैं। ऐसा कुछ नहीं है। जब आप उनसे मिलेंगे। उनसे बातचीत करेंगे तो पता चलेगा कि सर क्या है ?  मुझे बहुत अच्छा लगा और वह हमसे बहुत अच्छी तरह से पेश आए। हमें हर तरह की सुविधा दी। हमारे मुस्लिम बच्चों के लिए नौकरी नहीं है क्या करेंगे पढ़ लिख कर, ऐसा कुछ नहीं है। मुस्लिम बच्चों के लिए भी बहुत नौकरी है। अगर वह काबिल है और आगे बढ़ना चाहते हैं तो उनको नौकरी भी मिलेंगे। हमारी सारी गलतफहमी दूर हो गई है। दूसरे पार्टी के नेताओं ने उनको बदनाम कर रखा है कि भारतीय जनता पार्टी अच्छी नहीं है। मुसलमानों के साथ गलत तरीके से पेश आती है। ऐसा कुछ नहीं है और ना ऐसा होगा। मुख्यमंत्री जी मुसलमानों के लिए बहुत सहयोग करते हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!