Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 Feb, 2024 10:24 AM
Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने प्राचीन इतिहास विभाग के एक सहायक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने रविवार को मामले में शहर के कर्नलगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। एसीपी कर्नलगंज राजीव कुमार यादव ने...
Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने प्राचीन इतिहास विभाग के एक सहायक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने रविवार को मामले में शहर के कर्नलगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। एसीपी कर्नलगंज राजीव कुमार यादव ने बताया कि बीए तृतीय वर्ष की छात्रा का आरोप है कि शिक्षक अजय सागर ने उसे प्रेम प्रस्ताव दिया था जिसे उसने इनकार कर दिया। इसके बावजूद शिक्षक उसे फोन और मैसेज करता था।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज
प्राथमिकी के मुताबिक, 15 जनवरी, 2024 की शाम शिक्षक ने छात्रा को आत्महत्या करने की धमकी देकर मम्फोर्डगंज स्थित लवकुश पार्क में बुलाया और वहां से उसे अपने कमरे पर ले गया और जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। छात्रा का आरोप है कि घर लौटते समय शिक्षक ने धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को नहीं बताए। राजीव कुमार यादव ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (यौन उत्पीड़न के लिए दंड) और 506 (आपराधिक धमकी के लिए दंड) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे इस मामले की विवेचना का जा रही है।
विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
गौतमबुद्ध नगर जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र के सूरजपुर कस्बे में 23 वर्षीय एक विवाहिता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बीच, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सूरजपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज ने बताया कि प्रीती(23) अपने पति सुमन कुमार (23) के साथ सूरजपुर में रहती थी। उन्होंने बताया कि युवती ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की कुछ साल पहले ही शादी हुई थी। पुष्पराज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृतका मूल रूप से बिहार के कटिहार जिले की रहने वाली थी। इस बीच, मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुष्पराज ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं के ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।