Edited By ,Updated: 29 Jan, 2016 02:05 PM
यूपी में वैसे तो आपने शव यात्राओं में रोना-धोना और छाती पीटना यह सब तो देखा होगा, लेकिन किसी की शव यात्रा में शादी जैसा माहौल...
बुलंदशहर: यूपी में वैसे तो आपने शव यात्राओं में रोना-धोना और छाती पीटना यह सब तो देखा होगा, लेकिन किसी की शव यात्रा में शादी जैसा माहौल शायद ही कभी देखा होगा। उत्तर प्रदेश में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसके बारे में पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे।
जानकारी के अनुसार 28 जनवरी को बुलंदशहर गांव की 75 साल की त्रिवेणी देवी का स्वर्गवास हो गया। उनके स्वर्गवास पर घर और पड़ोस के लोगों ने उनकी अंतिम यात्रा के लिए शानदार तैयारी की। त्रिवेणी देवी की अंतिम यात्रा में डीजे की भी इंतजाम किया गया था। परिवार के लोगो ने पूरे शहर में त्रिवेणी देवी की अंतिम यात्रा निकाली और उन्हें शानदार तरीके से विदाई दी।
आपको बता दें कि इस इस अनोखी शव यात्रा के दौरान लोग रिमिक्स हरियाणवी गीतों की धुनों पर सड़कों पर डांस करते नजर आए। यहां तक कि जो लोग शव यात्रा को कंधा दे रहे थे, उन्होंने भी डांस करके खुशी मनाई।