Edited By Ruby,Updated: 26 Apr, 2019 10:02 AM
प्रयागराज: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम पूजन पटेल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर किसानों, नौजवानों, पिछडों, दलितों एवं अल्पसंख्यक समाज को नजरंदाज करने का आरोप लगाया है। समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज...
प्रयागराज: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम पूजन पटेल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर किसानों, नौजवानों, पिछडों, दलितों एवं अल्पसंख्यक समाज को नजरंदाज करने का आरोप लगाया है। समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एवं राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन के फूलपुर लोकसभा के उम्मीदवार पंधारी यादव के ‘‘रोड शो'' को हरी झंडी दिखाने से पहले कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पटेल ने भाजपा के शासन में दलितों और अल्पसंख्यकों समेत अन्य को भी नजरंदाज करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के विरोध में देश की जनता है। जनता ने विश्वास कर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर देश की बागडोर उनके हाथों में सौंपी थी। उन्होंने जनता के साथ विश्वासघात किया है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले वादो को भुलाकर नए वादों के साथ जनता का गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता से कुछ लेना देना नहीं है, उन्हें किसी भी सूरत में सत्ता चाहिए। पटेल ने कहा कि भाजपा संघ के इशारे पर डॉ भीमराव आम्बेडकर द्वारा रचित संविधान की प्रतियां जलाने का काम दिल्ली में हुआ। भाजपा संघ के संविधान पर चली जिसके चलते बहुसंख्यक जातियों को उनके अधिकारों से वंचित किया गया। आज पूरा देश भाजपा के खिलाफ है।
सपा के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन से पूर्वाह्न रोड शो को पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामपूजन पटेल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर फूलपुर के प्रत्याशी पंधारी यादव ने कहा, ‘‘मेरी जीत गठबंधन के हर कार्यकर्ता की जीत होगी।'' बडी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं की भीड़ से उत्साहित पंधारी यादव ने कहा कि मेरा मुकाबला किसी से नहीं है बल्कि विकास के लिए चुनाव लड़ रहा हूं। उन्होंने जीत के अन्तर को बढ़ाने के लिए गठबंधन के कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर रणनीति के तहत काम करने की अपील की। पाटर्ी के प्रदेश प्रवक्ता के.के. श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा जुमलेबाजों की सरकार है। जनता गठबंधन प्रत्याशियों को वोट करेगी।