'भाजपा देश को अपना परिवार मानती है ,इसी से प्रभावित होकर पार्टी में हुई हूं शामिल': ऋचा सिंह

Edited By Pooja Gill,Updated: 22 Feb, 2024 03:47 PM

bjp considers the country as its family

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पहली महिला छात्रसंघ अध्यक्ष रही ऋचा सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण करने के बाद गुरुवार को कहा कि भाजपा देश को अपना परिवार मानती है, जबकि दूसरे दल परिवार को ही देश मानते है...

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पहली महिला छात्रसंघ अध्यक्ष रही ऋचा सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण करने के बाद गुरुवार को कहा कि भाजपा देश को अपना परिवार मानती है, जबकि दूसरे दल परिवार को ही देश मानते है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश ‘‘सब का साथ, सबका विकास और सबका विश्वास'' के साथ आगे बढ़ रहा है। ऋचा सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय लखनऊ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक की उपस्थिति में एक कार्यक्रम में बुधवार को सदस्यता ग्रहण की थी।

देश को परिवार मामने वाली पार्टी के साथ जुड़ी हूंः ऋचा सिंह
ऋचा सिंह ने कहा कि "उत्तर प्रदेश अभी तक बीमारू प्रदेश की लिस्ट में शामिल रहा, लेकिन अब उसमें चारों ओर विकास धरातल पर नजर आ रहा है। पार्टी देश को अपना परिवार मानती है, इसी बात से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई। भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि भाजपा देश को अपना परिवार मानती है जबकि अन्य राजनीतिक दल परिवार को ही देश मान लिया हैं। देश को परिवार मामने वाली पार्टी के साथ जुड़ी हूं और स्वस्थ्य विचारधारा के साथ आगे बढेंगी तथा अपना पूर्ण योगदान देंगी।"

PunjabKesari
गौरतलब है कि ऋचा सिंह वर्ष 2015 में समाजवादी पार्टी (सपा) के समर्थन से विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर चुनी गई थी। वर्ष 2016 में औपचारिक रूप से सपा में शामिल हुई थी। पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 और 2022 में उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी थी। यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के 2023 में रामचरितमानस की चौपाई पर विवादित टिप्पणी करने के विरोध में ऋचा सिंह ने अपनी आवाज बुलंद किया था, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!