Crime News: महिला पुलिस को बड़ी सफलता,  मुठभेड़ में दो शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

Edited By Ramkesh,Updated: 04 Dec, 2023 06:17 PM

big success for women police two vicious criminals arrested in encounter

उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात पुलिस को आज उस समय बड़ी सफलता हाथ लग गई। जब जाबाज महिला थानाध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ मुठभेड़ के बाद एक शातिर अपराधी और उसके  साथी को धर दबोचा। मुठभेड़ में शातिर अपराधी घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में...

कानपुर, (फरदीन खान): उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात पुलिस को आज उस समय बड़ी सफलता हाथ लग गई। जब जाबाज महिला थानाध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ मुठभेड़ के बाद एक शातिर अपराधी और उसके  साथी को धर दबोचा। मुठभेड़ में शातिर अपराधी घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।  पुलिस ने बताया गिरफ्तार शातिर अपराधी पर करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं।


PunjabKesari

दरअसल, जनपद कानपुर देहात पुलिस रात्रि के समय होने वाले अपराधों की रोकथाम को लेकर रात्रि चेकिंग अभियान चला रही है इसी के चलते जनपद कानपुर देहात की देवराहट थाना पुलिस महिला थानाध्यक्ष मोनू शाक्य के नेतृत्व में बम्हरौलीघाट गांव के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध पुलिस को दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एक के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

वही घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने उनके पास से दो देसी तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए घायल अभियुक्त शातिर अपराधी चंद्रशेखर उर्फ शेखर पर हत्या और हत्या के प्रयास सहित संगीन धाराओं के करीब दो दर्जन मामले जनपद कानपुर देहात और कानपुर नगर के कई थानों में दर्ज हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!