Edited By Pooja Gill,Updated: 12 Jan, 2024 04:30 PM
Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह होने में बस अब कुछ ही दिन बाकी है। इस समारोह को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। देश-विदेश में बैठे राम भक्त इसे लेकर बहुत...
Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह होने में बस अब कुछ ही दिन बाकी है। इस समारोह को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। देश-विदेश में बैठे राम भक्त इसे लेकर बहुत उत्साहित है। वहीं, इस पर देश में अब सियासी बयानबाजी का भी दौर चल रहा है। इसी बीच भोजपुरी की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने भी राम मंदिर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने राम मंदिर (Ram Mandir) के खिलाफ बोलने को करारा जवाब दिया है।
जानकारी के मुताबिक, भोजपुरी की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह प्रदेश के वाराणसी में पहुंची है। इस दौरान उन्होंने भगवान राम पर टिप्पणी करने वालों को लेकर बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने कहा, सस्ती लोकप्रियता के चक्कर में लोग अब इंसानों के बाद भगवान पर भी टिप्पणी करने से बाज नहीं आ रहे हैं, उन्हें पता है कि आज के समय में सोशल मीडिया के दौर में कुछ भी कहने पर सुर्खियों में आ जाएंगे, इसलिए ऐसा किया जा रहा है।
'ऐसे लोग मानसिक रूप से बीमार है'
अक्षरा सिंह ने कहा, एक लंबे वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। यह संपूर्ण देश के लिए हर्ष का विषय है। वहीं दूसरी तरफ मंदिर और भगवान राम पर टिप्पणी करने वाले लोग सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसा कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, ऐसे लोग मानसिक रूप से बीमार है और उन्हें इलाज की जरूरत है। ऐसे लोगों का पागलपन का दौरा बढ़ गया है। इंसानों के बाद अब भगवान पर भी ऐसी टिप्पणी करने को कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता।
यह भी पढ़ेंः PM मोदी के भावुक संदेश पर बोले केशव मौर्य, कहा- 'उनकी भक्ति को कांग्रेस/इंडी गठबंधन राजनीतिक चश्मे से देखना बंद करे!
अयोध्या (Ayodhya) में भव्य और दिव्य राम मंदिर (Ram mandir) में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह होने वाला है। इस समारोह से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi) ने आज यानी शुक्रवार से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ किया। उन्होंने एक संदेश में कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वह इस पुण्य अवसर के साक्षी बनेंगे। उन्होंने कहा ‘‘मैं आप सभी जनता-जनार्दन से आशीर्वाद का आकांक्षी हूं, ‘मैं भावुक हूं, भाव-विह्वल हूं।'' उनके इस भावुक संदेश के बाद यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
यह भी देखें...