राजभर की बर्खास्तगी का खामियाजा 2022 के विधानसभा चुनाव में भुगतेगी बीजेपी: अरविन्द

Edited By Ajay kumar,Updated: 20 May, 2019 07:02 PM

arvind bjp will pay a blame for the dismissal of rajbhar

भाजपा के पास सत्ता-शासन है इसलिए वो लोग कुछ भी कर सकते हैं। हम लोगों को किसी से डर नहीं लगता है। ये बातें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का कैबिनेट से बर्खास्त होने के बाद उनके पुत्र व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने...

बलिया: भाजपा के पास सत्ता-शासन है इसलिए वो लोग कुछ भी कर सकते हैं। हम लोगों को किसी से डर नहीं लगता है। ये बातें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का कैबिनेट से बर्खास्त होने के बाद उनके पुत्र व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने सोमवार को कही।

अरविन्द राजभर बलिया से लखनऊ जाते वक्त बलिया मोड़ पर कहा कि देखिए बर्खास्त क्या करना था, हम लोग बहुत पहले से ही कह रहे थे कि हमारा इस्तीफा ले लिया जाए। लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर हमारे सीएम को डर था कि अगर हम लोग इस्तीफा स्वीकार कर लेते हैं, तो कही वोटिंग प्रतिशत गड़बड़ा न जाए। 2017 के विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश ने जो पिछड़ों का वोट भाजपा को ट्रान्सफर करवाये थे, वो वोट बीजेपी को नहीं जा पायेगा अगर हम इस्तीफा स्वीकार कर लेते हैं। लेकिन हम लोगों का पता था कि जैसे ही चुनाव बीतेगा, इसपे एक्शन लिया जायेगा। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। ये जो बर्खास्तगीं की कायऱ्वाही की गयी हैं, ये सर्वसमाज को व्यवस्थाओं से बर्खास्त किया गया है।

राज्यपाल ने बर्खास्तगी को स्वीकार किया है जिसका हम उन्हें धन्यवाद देते हैं। हम भाजपा को धन्यवाद देते हैं कि उनको बात समझ में जरुर आई, लेकिन थोड़ा देरी से आयी। अब जब समझ में आ गयी हैं, तो इसका खामियाजा 2022 के विधानसभा चुनाव में भुगतना पङ़ेगा। हम लोगों का अगला पड़ाव ये रहेगा कि भारतीय जनता पार्टी ने दो साल के अन्दर जितने भी गलत कार्य किये हैं उनको लेकर जिला, तहसील और ब्लाक स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

मुझे किसी से डर नहीं लगता है। ओमप्रकाश राजभर ने एक शब्द में कहा है कि मुझे भोलेनाथ को छोड़कर के किसी से भी डर नहीं लगता है। भारतीय जनता पार्टी के पास सत्ता शासन है इसलिए वो कुछ भी कर सकते हैं। लेकिन इन सबसे हम लोग डरने वाले नहीं हैं। लोकतंत्र में हमारा गला कोई नहीं घोट सकता है इसलिए हम अपनी आवाज को जरुर उठायेंगे। भारतीय जनता पार्टी गलत आरोप लगा रही है कि पुत्र मोह मुलायम सिंह यादव को था, आज भतीजा मोह हमारे मायावती को हो गया है। पुत्र मोह अमित शाह को था, जब 237 करोड़ का घोटाला हुआ था। सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट भी जारी हुआ, लेकिन गिरफ्तार आज तक नहीं हो सके। अमित शाह ने उसे बचाने का काम किया। इसलिए पुत्र मोह वहां पर था। ओमप्रकाश राजभर सभी को जगाने और सही बात करने का काम कर रहे हैं। आरोप प्रत्यारोप लगते रहते हैं। इसलिए बिचलित होने की कोई बात नही हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!