पितृपक्ष में महिलाओं ने किया तर्पण और पिंडदान

Edited By ,Updated: 04 Oct, 2015 04:14 PM

article

उत्तर प्रदेश में कानपुर के सरसैय्या घाट पर आज 20 से अधिक महिलाओं ने वैदिक रीति रिवाज के अनुसार अपने पूर्वजों को पिंड अर्पित किए और...

कानपुर:  उत्तर प्रदेश में कानपुर के सरसैय्या घाट पर आज 20 से अधिक महिलाओं ने वैदिक रीति रिवाज के अनुसार अपने पूर्वजों को पिंड अर्पित किए और स्नान अर्घ्य आदि देकर उनकी आत्माओं की शान्ति और मुक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। युग दधिची देहदान अभियान और बेटी बचाओ अभियान संस्था की ओर से किए गए इस आयोजन में महिलाओं और लड़कियों ने अपने माता पिता,भाई, पति और पूर्वजों का श्राद्ध किया।

इस श्राद्ध और तर्पण में उन्ही महिलाओं और लड़कियों ने भाग लिया जिनके घर परिवार में श्राद्ध करने के लिए कोई भी पुरुष नहीं बचा है। तर्पण करने वाली महिलाओं मे से अधिसंय का कहना था कि जब माता गौरी को जनेऊ अर्पित किया जा सकता है तो आज के पुरुष प्रधान समाज में वह अपने पूर्वजों और पुरखों का तर्पण और पिंडदान भी कर सकती हैं। इस आयोजन की यह भी विशेषता थी कि इसमें प्रतिष्ठित घरों की महिलाओं और लड़कियों ने भी आगे आकर श्राद्ध कर्म को फलीभूत किया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!