2024 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से 80 कमल PM मोदी को देना है: यूपी डिप्टी CM बृजेश पाठक

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 21 Feb, 2024 02:59 PM

80 lotuses from uttar pradesh to be given to pm modi in 2024

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व अध्यक्ष रहीं ऋचा सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होगी। इस पर यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने....

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व अध्यक्ष रहीं ऋचा सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होगी। इस पर यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा का कारवा लगातार बढ़ रहा है। आज धर्म सम्प्रदाय को पीछे छोड़ देश के विकास के लिए लोग मोदी जी के साथ है। पीएम मोदी देश गरीबी को जाती मानते है, उन सभी के विकास के लिए पीएम काम कर रहे।

सपा अध्यक्ष ने चुपचाप जा कर कोरोना का वैक्सीन लगाया। बाहर कहते रहे कि भाजपा का वैक्सीन है। आज जो भी जॉइन कर रहे है, उनकी जिम्मेदारी है कि मोदी के कारवा को बढ़ाने का काम करेंगे। हमारा प्रत्याशी कमल है, हमे कमल को जीताना है। 2024 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से 80 कमल मोदी को देना है। एक एक वोट भाजपा को देने का काम हम सभी करेंगे।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश कार्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। पार्टी ने बताया कि बस्ती से सपा की चैयरमैन नेहा वर्मा, सपा नेता अंकुर वर्मा, कर्मचारी संगठन के नेता हरिकिशोर तिवारी समेत कई नेता आज भाजपा की सदस्याता लेंगे। बता दें कि  2017 में  समाजवादी पार्टी (सपा) ने  ऋचा सिंह को प्रत्याशी बनाया था। हालांकि ऋचा सिंहह इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक और पार्टी प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह से लगभग 25,000 वोटों के अंतर से हार गई थीं। उसके बाद भी पार्टी में बनी रही है। बता दें कि दिसंबर 2016 में औपचारिक रूप से अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल होने वाली ऋचा सिंह अक्टूबर 2015 में सपा के समर्थन से इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ (AUSU) की अध्यक्ष चुनी गई थी। ऋचा सिंह को प्रयागराज जिले में इलाहाबाद पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने दो बार उम्मीदवार बनाया था लेकिर वह जीत नहीं पाई थी। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!