भारत में बेेरोजगारी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: गिरिराज सिंह

Edited By ,Updated: 01 Apr, 2016 02:29 PM

congress responsible for unemployment in india giriraj singh

केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने देश में बेरोजगारी की भयानक स्थिति के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया है।

बलिया: केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने देश में बेरोजगारी की भयानक स्थिति के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया है। कहा कि अब मोदी सरकार इस वर्ष नौजवानों को रोजगार देने के अपने चुनावी वायदे को पूरा करेगी। केंद्रीय  सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कल पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत में नीतिकारों की गड़बड़ी के कारण मोदी सरकार के बनने के समय महज ढाई फीसदी हुनरमंद युवा रहे, इसके लिए कांग्रेस पूरी तरह जिम्मेदार है। 
 
उन्होंने कहा कि दुनिया में उन्हीं देशों ने विकास किया है, जिनके पास 70 फीसदी हुनरमंद लोग हैं और जिस देश में 65 फीसदी आबादी 35 वर्ष से कम उम्र के युवाआें की हो, वहां यह स्थिति काफी चिंताजनक है। इसी को देख मोदी सरकार ने सबसे पहले हुनर पर जोर दिया। अब वर्ष 2016-17 में हम रोजगार पर जोर देंगे तथा इस मामले में किए गए वायदे को पूरा करते हुए आंकड़े को पार करेंगे।  केंद्रीय मंत्री ने बिहार की नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि विधान सभा चुनाव के समय भाजपा ने जनता से कहा था कि यदि नीतीश व लालू की सरकार बनती है तो बिहार में फिर जंगलराज आ जाएगा। बिहार में जिस तरह विधायक रेप करते, हत्या की बात कहते नजर आ रहे हैं। डकैती, हत्या व लूट सरेआम हो रही है, उससे भाजपा की भविष्यवाणी सही साबित होने लगी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!