‘योगी से नहीं संभल रहा उत्तर प्रदेश, उन्हें केंद्र में बुला ले भाजपा’

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 May, 2017 05:28 PM

uttar pradesh  not being able to join the yogi  call him at the center bjp

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने उत्तर प्रदेश के बिगड़ते हालात पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुये आरोप लगाया है कि राज्य की कानून व्यवस्था की घटनाओं में से अधिकतर के पीछे सत्ताधारी दल के लोग हैं। जब तक सत्ताधारी पार्टी संरक्षित समूहों पर रोक नहीं...

लखनऊ: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने उत्तर प्रदेश के बिगड़ते हालात पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुये आरोप लगाया है कि राज्य की कानून व्यवस्था की घटनाओं में से अधिकतर के पीछे सत्ताधारी दल के लोग हैं। जब तक सत्ताधारी पार्टी संरक्षित समूहों पर रोक नहीं लगाई जायेगी प्रदेश के हालात सुधर नहीं सकते।

भाकपा के प्रदेश सचिव डॉ. गिरीश ने एक बयान में कहा कि कल जेवर के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर एक परिवार के वाहन को रोककर महिलाआें से सामूहिक बलात्कार, हत्या और लूट की घटना ने हर किसी को परेशान कर दिया है। यह घटना राज्य सरकार के माथे पर कलंक है। घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। असली अपराधियों को तत्काल पकडे जाने, दोषी पुलिसकर्मियों को सजा और पीड़ित परिवार की तत्काल मदद किये जाने की जरूरत है।

भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री आये दिन दरोगा की तरह धमकियां दे रहे हैं, लेकिन उन्हीं की पार्टी के सांसद, विधायक और कार्यकर्ता अराजकता फैला रहे हैं। सहारनपुर आज भी सुलग रहा है। संभल, मुरादाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कानपुर, पीलीभीत, लखनऊ, शाहजहांपुर में बड़ी बड़ी वारदातें हो रही हैं। सांप्रदायिक, सामंती तत्व और पेशेवर गुंडे खुलकर अराजकता फैला रहे हैं। दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाआें, अन्य कमजोरों और यहाँ तक कि व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सवा दो माह की इन घटनाओं से जाहिर है कि मुयमंत्री योगी से राज्य संभल नहीं रहा। उनकी और भाजपा की चिंता प्रदेश के हालात सुधारना कम भाजपा के बिगड़ते हालातों को सुधारना और शिक्षा, शासन और प्रशासन में संघ के एजेंडे को लाना ज्यादा है। अपनी नाकामियों पर संजीदा होने की बजाय वे विपक्ष पर हमले बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि योगी भाजपा के लिए अनमोल रत्न हैं तो मोदी-अमित शाह को उन्हें केन्द्र में बुला कर बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी सौंपनी चाहिये क्योंकि उसी के लिए उत्तर प्रदेश की जनता ने उन्हें सांसद भी बनाया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!