Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Aug, 2017 09:44 AM
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक के बाद एक कई एमएलसी तोड़े जाने के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है.....
लखनऊः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक के बाद एक कई एमएलसी तोड़े जाने के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। पहले बुक्कल नवाब और अब एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल के भाजपा में जाने पर अखिलेश ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। अखिलेश ने भाजपा का नाम लिए बिना किए गए एक ट्वीट में कहा, 'पत्थर फेंको, MLC तोड़ो'।
बीते दिन समाजवादी पार्टी की विधान परिषद सदस्य सरोजिनी अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया। मेरठ की रहने वाली सपा एमएलसी सरोजिनी ने शुक्रवार को अपना इस्तीफा विधान परिषद के सभापति रमेश यादव को सौंप दिया। उसके बाद उन्होंने खुद के भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया।
सरोजिनी ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा राज्य के कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और राज्यमंत्री महेंद्र सिंह की मौजूदगी में की।