सोनिया, राजीव तय नहीं कर पा रहे किसे देना है वोट

Edited By ,Updated: 20 Feb, 2017 01:37 PM

sonia  rajiv can not decide whom to vote

सोनिया गांधी तय नहीं कर पा रहीं कि वह किसे वोट दें।

लखनऊ:सोनिया गांधी तय नहीं कर पा रहीं कि वह किसे वोट दें। यही हाल राजीव गांधी और संजय गांधी का है। भ्रमित होने की जरूरत नहीं। दरअसल, यहां बात कांग्रेस अध्यक्षा और उनके परिवार के अन्य सदस्यों की नहीं बल्कि उनके ही नाम के सामान्य मतदाताओं की हो रही है।

लखनऊ मध्य क्षेत्र में सोनिया गांधी (40)  को मारूफ खान और सपा के वर्तमान विधायक रविदास मेहरोत्रा के बीच चुनना है। सपा से गठबंधन के बावजूद मारूफ कांग्रेस से बगावत कर चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह राजीव गांधी (46) फोटोकॉपी की दुकान चलाते हैं। किसे वोट देंगे, इसका खुलासा करने से इन्कार करते हुए राजीव ने कहा कि हमारे परिवार के बड़े बूढ़े तय करते हैं और हम उनकी बात मानते हैं।

राजीव लखनऊ कैंट से मतदाता हैं। यहां भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी और सपा की अपर्णा यादव के बीच मुकाबला है। रीता हाल ही में कांग्रेस छोडकर भाजपा में आई हैं जबकि अपर्णा सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू हैं। राजीव गांधी के छोटे भाई संजय गांधी (45)  लखनऊ मध्य से वोटर हैं और सोनिया संजय की पत्नी हैं। इनका परिवार बंटवारे के बाद लखनऊ आकर बस गया था। लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत ही मतदान हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!