कुंडा में हर तरफ राजा भैया का जलवा, चुनाव प्रचार का अंदाज भी सबसे जुदा

Edited By ,Updated: 21 Feb, 2017 04:26 PM

kunda on each side of raja bhaiya incinerate

उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के कुंड़ा क्षेत्र में सूबे के वरिष्ठ मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का जलवा हर तरफ नजर आता है। राजा भैया इस सीट से लगातार पांच बार विधायक चुने जाने के बाद छठी बार राज्य विधान सभा में प्रवेश के लिये मैदान में हैं।

कुंडा (प्रतापगढ़): सूबे के वरिष्ठ मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का जलवा कुंडा में इस बार भी साफ नजर आ रहा है। राजा भैया इस सीट से लगातार पांच बार विधायक बने हैं। अब छठी बार विधानसभा में प्रवेश के लिये मैदान में हैं।   

प्रतापगढ़ के भदरी रियासत के युवराज रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का क्षेत्र में काफी दबदबा है, इसीलिए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने उन्हें ‘कुंडा का गुंडा’ कहना शुरू कर दिया था। अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में कल्याण सिंह अपने सभाओं में अक्सर राजा भैया के इसी नाम का जिक्र करते थे। अखिलेश यादव सरकार में प्रभावशाली मंत्री माने जाने वाले राजा भैया का कुंडा क्षेत्र में इस कदर प्रभाव है कि उनके समर्थक कह रहे हैं ‘राजा भैया’ का कौन मुकाबला कर सकता है। 
                PunjabKesari
मायावती के शासनकाल में महीनों जेल में हुए बंद
उत्तर प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने राजा भैया को करीब 22 महीने के लिए जेल भेज दिया था। साथ ही उन्होंने राजा भैया का बहुचर्चित तालाब पक्षी विहार घोषित कर दिया था। पुलिस ने उनके बेहती पैलेस से ए के-47 रायफल बरामद किये जाने का दावा किया था। बसपा सरकार में उन पर पोटा के तहत भी कार्रवाई हुई थी।
               PunjabKesari
जियाउलहक हत्याकांड से छिना मंत्री पद
सपा सरकार के इसी कार्यकाल में कुंडा के पुलिस उपाधीक्षक रहे जियाउलहक हत्याकांड में भी राजा भैया का नाम सुर्खियों में आया था। उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने की थी। सीबीआई से क्लीन चिट मिलने के बाद उन्हें फिर से मंत्री बना दिया गया था। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने उन्हें हमेशा तरजीह दी लेकिन पहली बार वह 1997 में कल्याण सिंह मंत्रिमंडल में मंत्री बने। कल्याण सिंह को उन्हें राजनीतिक विवशता की वजह से मंत्रिमंडल में जगह देनी पड़ी थी।
                PunjabKesari
25 वर्ष की उम्र में ही विधायक बने राजा भैया 
करीब 48 वर्षीय राजा भैया 25 वर्ष की उम्र में ही विधायक बन गये थे। उनके पिता उदय प्रताप सिंह ने उनकी शिक्षा दीक्षा दून स्कूल में करायी थी। कल्याण सिंह के बाद वह राम प्रकाश गुप्त और राजनाथ सिंह मंत्रिमंडल में भी मंत्री रहे। कुंडा में मतदान चौथे चरण में 23 फरवरी को है। राजा भैया इस क्षेत्र का राज्य विधानसभा में 1993 से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनके खिलाफ 10 उम्मीदवार मैदान में हैं लेकिन क्षेत्र में राजा भैया की ही चर्चा है। कुछ लोगों का तो यह कहना है कि बाकी लोग दिखाने के लिए लड़ रहे हैं। यहां से तो राजा भैया ही जीतेंगे। उनके खिलाफ सपा ने उम्मीदवार नहीं खड़ा किया है, लेकिन बसपा और भाजपा प्रत्याशी भी कमजोर ही दिखायी पड़ रहे हैं। 
                  PunjabKesari
राजा भैया के क्षेत्र में प्रचार नहीं करते दूसरे दल के नेता 
राजा भैया का क्षेत्र में प्रभाव का आलम यह है कि दूसरे दलों के वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने उम्मीदवारों के पक्ष में यहां सभा नहीं की। शायद उन्हें पता है कि इस क्षेत्र में सभा करने से पार्टी उम्मीदवार को कोई फायदा नहीं मिलेगा। बेहतरीन गाडिय़ों के मालिक राजा भैया चुनावी दौरे के लिए निकलते हैं। भीड़ मिलती है तो वह शीशा खोलकर लोगों से हाथ मिलाते हैं, कई उनका पैर भी छू लेते हैं। इसबार उनका चुनाव निशान आरी है। भीड़ में कुछ लोग आरी लेकर चलते भी दिख जाते हैं। भीड़ राजा भैया जिन्दाबाद के नारे लगाती है और वह गाड़ी आगे बढ़ा देते हैं।
                 PunjabKesari
चुनाव प्रचार का अंदाज सबसे जुदा
उनके प्रचार का अन्दाज भी अलग है। वह घर-घर नहीं जाते। चुनाव के दौरान चार-छह गांव के लोगों को एक जगह बुला लेते हैं। वहीं सभा होती है और वह अपनी बात कह देते हैं। चुनाव में जीत को लेकर मुतमईन राजा भैया का कहना है कि वह जीत का अन्तर ऐतिहासिक रखना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि उनके जीत के अन्तर को कोई छू न सके। वह अपनी छवि को बिगाडऩे का आरोप मीडिया पर लगाते हैं। उनका कहना है कि उनके तालाब में मगरमच्छ की बात मीडिया ने खूब उछाली थी लेकिन जांच के बाद दूध का दूध पानी का पानी हो गया। कुंडा क्षेत्र में कुल तीन लाख 15 हजार 457 मतदाता हैं। जिसमें एक 73 हजार 180 पुरुष और एक 42 हजार 269 महिला मतदाता हैं। सन् 2012 के चुनाव में राजा भैया 88255 मतों से जीते थे। दूसरे नंबर पर रहे बसपा उम्मीदवार शिव प्रकाश मिश्रा सेनानी को मात्र 23137 वोट मिले थे। उस चुनाव में 52.14 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!