UP में चॉकलेट की फैक्ट्री लग जाये तो गन्ना काश्तकार कार से चलेगा: राहुल

Edited By ,Updated: 25 Feb, 2017 06:12 PM

if we look at the chocolate factory up sugarcane farmer car will run  rahul

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में चॉकलेट का कारखाना लग जाए तो गन्ना काश्तकार महंगी कारों से चलने लगेंगे। राहुल गांधी आज यहां गोंडा जिले के गौरा विधानसभा क्षेत्र में मसकनवा में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।

गोंडा: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में चॉकलेट का कारखाना लग जाए तो गन्ना काश्तकार महंगी कारों से चलने लगेंगे। राहुल गांधी आज यहां गोंडा जिले के गौरा विधानसभा क्षेत्र में मसकनवा में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां अगर यहां चॉकलेट की फैक्ट्री लगा दी जाए तो सीधे गन्ना फैक्टरी में जायेगा और जल्द ही यहां का गन्ना किसान भी कार से चलेगा।

उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार मिलेगा। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिलता है। मोदी जी अमीरों का कर्ज माफ करते हैं। किसानों का कर्ज नहीं माफ करते। मोदी सरकार 50 अमीरों के लिए काम करती है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दो करोड़ किसानों का कर्ज माफ करने के लिए कहा था लेकिन मोदी जी चुप हो गए। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने मोदी पर प्रहार करते हुये कहा कि स्विस बैंक में पैसा पड़ा है लेकिन उनकी सरकार काला धन का एक भी पैसा नहीं ला सकी जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब किसानों को कर्ज माफी का झूठा लालच दे रही है। मोदी ने लोगों के खाते में 15 लाख रुपये देने की बात की थी लेकिन किसी को एक पैसा नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से देश को नुकसान पहुंचा है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!