अखिलेश दोबारा मुख्यमंत्री नहीं भी बनते हैं तो उनके नाम होगा ये रिकार्ड

Edited By ,Updated: 10 Mar, 2017 02:27 PM

if akhilesh does not become the cm then his name will be the record

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे कल आने के बाद अखिलेश यादव दोबारा मुख्यमंत्री बनते हैं या नहीं यह अलग बात है लेकिन अखिलेश यादव ने एक बार में बतौर मुख्यमंत्री पांच साल का कार्यकाल पूरा करने का रिकार्ड बना लिया।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे कल आने के बाद अखिलेश यादव दोबारा मुख्यमंत्री बनते हैं या नहीं यह अलग बात है लेकिन अखिलेश यादव ने एक बार में बतौर मुख्यमंत्री पांच साल का कार्यकाल पूरा करने का रिकार्ड बना लिया। यूं तो कई नेता टुकड़ा टुकड़ा सूबे के मुख्यमंत्री पद पर पांच साल से भी ज्यादा समय तक रहे लेकिन एक बार में 1825 दिन लगातार मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड अखिलेश यादव के नाम पर दर्ज होगा।

सपा अध्यक्ष ने 15 मार्च 2012 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस बार होली की वजह से 14 मार्च से पहले नई सरकार के शपथ लेने का सवाल ही नहीं उठता। इससे पहले उत्तर प्रदेश के प्रथम मुयमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत चार साल तक मुयमंत्री रहे। उन्होंने 335 दिन दो कार्यकाल में पूरे किये थे। डॉ. संपूर्णानंद तीन बार मुख्यमंत्री रहे लेकिन उन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया। 

बसपा अध्यक्ष मायावती 2007 से 2012 तक के अपने मुख्यमंत्रित्व काल में चार साल 307 दिन शासन किया। वह अखिलेश यादव के कार्यकाल से 58 दिन इस पद पर कम रहीं। मुलायम सिंह यादव 2003 से 2007 के कार्यकाल में तीन साल 257 दिन मुख्यमंत्री रहे। मायावती पहली बार 137 दिन, दूसरी बार 184 दिन और तीसरी बार एक साल और 118 दिन मुख्यमंत्री रहीं। 

मुलायम सिंह यादव का पहला कार्यकाल एक साल 201 दिन और दूसरा कार्यकाल एक साल 181 दिन रहा। राज्य में कांग्रेस के नारायण दत्त तिवारी तीन बार मुख्यमंत्री रहें लेकिन उनका सबसे लंबा तीसरा कार्यकाल रहा जिसमें वह 1988 से 1989 तक मुख्यमंत्री रहे तीसरे कार्यकाल में वह एक साल 163 दिन इस पद पर थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजनाथ सिंह एक साल 131 दिन मुख्यमंत्री के पद पर थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!