Edited By ,Updated: 04 Nov, 2016 10:16 AM
देश का मुसलमान मेरी मौत के लिए करोड़ों रुपए लेकर घूम रहा है। मेरी हत्या के जिम्मेदार सपा और भाजपा होगी। यह कहना है अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी का।
लखनऊ: देश का मुसलमान मेरी मौत के लिए करोड़ों रुपए लेकर घूम रहा है। मेरी हत्या के जिम्मेदार सपा और भाजपा होगी। यह कहना है अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी का। तिवारी ने बयान देते हुए कहा कि इसके बावजूद सपा सरकार मेरी सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रही है। सुरक्षा को लेकर दो बार राज्यपाल को भी पत्र लिखा, लेकिन कोई करवाई नहीं हुई।
निकालेंगे हिन्दू स्वाभिमान यात्रा
कमलेश तिवारी ने कहा कि देश और प्रदेश में हिन्दुओं पर अत्याचार बढ़ रहा है। सपा सरकार में हिन्दुओं का ज्यादा उत्पीडऩ हो रहा है। हिन्दुओं को जेल में डाला जा रहा है। ऐसे में 25 नवंबर को इसको रोकने के लिए अखिल भारतीय हिन्दू महासभा प्रदेश में हिन्दू स्वाभिमान यात्रा निकालेगी। इस यात्रा के जरिए हिन्दुओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। जोकि प्रदेश के कई जिलों से होते हुए मथुरा में खत्म होगी।
सपा सरकार को प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकना है
कमलेश तिवारी ने बताया कि हिन्दुओं का उत्पीडऩ करने वाली सपा सरकार को प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकना है। यही वजह है कि अब अखिल भारतीय हिन्दू महासभा यूपी विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जो भी दल समान विचारधारा रखते हैं उनके लिए हिन्दू महासभा के दरवाजे खुले हैं। उन्होंने कहा कि वह गठबंधन कर चुनाव में उतरेंगे।
UP Politics News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें