अखिलेश-राहुल पर अमित शाह का हमला, कहा-दोनों शहजादे नहीं कर सकते यूपी का विकास

Edited By ,Updated: 03 Feb, 2017 01:43 PM

amit shah attack on rahul yadav said the prince can not develop up

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था चिंता का विषय बनी हुई है। प्रदेश में हर रोज 13 हत्याएं और करीब 24 रेप के मामले सामने आ रहे हैं।

मेरठ: उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था चिंता का विषय बनी हुई है। प्रदेश में हर रोज 13 हत्याएं और करीब 24 रेप के मामले सामने आ रहे हैं। ये बातें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मेरठ में एक रोड़ शो में कही। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। 

दोनों शहजादे नहीं कर सकते यूपी का विकास 
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि यूपी में दो शहजादों का गठजोड़ हुआ है। ये दोनों शहजादे (अखिलेश-राहुल) यूपी का विकास नहीं कर सकते हैं। एक पार्टी ने देश को लूटा है दूसरी उत्तर प्रदेश को लूट रही है। 

भाजपा करेगी उत्तर प्रदेश का विकास 
शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश का विकास सपा-बसपा नहीं बल्कि मोदी सरकार कर सकती है। हम उत्तर प्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने सपा, बसपा, कांग्रेस को देख लिया है बस एक मौका भाजपा को देकर देखिए हम उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाकर दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। भाजपा सरकार बनने पर किसानों के गन्ने का भुगतान किया जाएगा। 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!