Agra News: पति को बताए बिना महिला ने करवा ली नसंबदी, फिर घर में मचा संग्राम....अब इस मोड पर रिलेशन

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Apr, 2024 12:19 PM

agra news woman got sterilization done without informing her husband

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां जिले में तीन बच्चों की मां ने पति को बताए बिना नसबंदी करा ली। वह अब और बच्चे नहीं चाहती थी। पति को जब इसकी जानकारी हुई तो घर में बवाल...

(मानवेन्द्र मल्होत्रा) Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां जिले में तीन बच्चों की मां ने पति को बताए बिना नसबंदी करा ली। वह अब और बच्चे नहीं चाहती थी। पति को जब इसकी जानकारी हुई तो घर में बवाल हो गया। पति की अभद्रता से परेशान होकर पत्नी मायके में रहने लगी। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को दोनों का समझौता कराया गया।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला इरातदनगर क्षेत्र की निवासी है। उसकी शादी वर्ष 2018 में ताजगंज निवासी युवक से हुई। पति संविदाकर्मी है। तीन बच्चे हैं। दो बेटियां और एक बेटा। तीन बच्चों के बाद महिला को लगा कि उसका परिवार पूरा हो गया है। पति से नसबंदी की कहेगी तो वह तैयार नहीं होगा। पत्नी ने पति से पूछे बिना अपनी नसबंदी करा ली। ताकि परिवार सीमित रहे। पति को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने घर में क्लेश करना शुरू कर दिया।

ज्यादा बात बिगड़ने पर महिला को छोड़ना पड़ा घर
बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी से कहा कि उसे एक बेटा और चाहिए था। बच्चे उसे पालने हैं। वह क्यों घबरा गई। पत्नी ने कहा कि बच्चे उसे रखने पड़ते हैं। तीन बच्चों की रोटी का खर्चा देना ही सिर्फ जिम्मेदारी नहीं है। उसने उससे कभी यह पूछा कि वह बच्चों का ख्याल कैसे रखती है। जिसके बाद बात इतनी बिगड़ गई कि महिला को घर छोड़ना पड़ा। वह पिछले 8 माह से मायके में रह रही थी। काउंसलर सतीश खिरवार ने बताया कि दोनों में समझौता करा दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!