Edited By ,Updated: 14 Oct, 2016 11:39 AM
मेरठ के मेडिकल थाना इलाके के जाग्रति विहार में रहने वाली एक महिला ने चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय के एक छात्र नेता पर शादी का झांसा देकर...
मेरठ (आदिल रहमान): मेरठ के मेडिकल थाना इलाके के जाग्रति विहार में रहने वाली एक महिला ने चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय के एक छात्र नेता पर शादी का झांसा देकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। थाने पर सुनवाई न होने पर पीड़िता रात एसएसपी आवास पर एसएसपी से मिलने पहुंची। पीड़ित महिला ने यहां पर अपनी आपबीती सुनाई। महिला की आपबीती सुनने के बाद एसएसपी ने मामले से संबंधित थाना पुलिस को जांच के आदेश दे दिए हैं।
जानकारी के अनुसार महिला ने बताया कि 2 साल पहले उसके पति का देहांत हो चुका है। अब उसका एक 3 साल का पुत्र है जिसके साथ वो जाग्रति विहार में किराए पर रहती है। महिला का आरोप है कि वो क्षेत्र में ही ब्यूटी पार्लर में काम करती है। लगभग 2-3 महीने पहले विनीत चपराना नाम के शख्स से उसकी मुलाकात हुई और दोनों में नजदीकियां बढ़ी। महिला ने बताया कि विनीत चपराना उससे शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा और उसे अपने झांसे में फंसा लिया।
महिला का आरोप है कि रात विनीत चपराना अपने 2 अन्य साथियों विवेक एंव दीपक के साथ मेरे घर पहुंच गया और जबरन मेरे साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप करने के बाद इसबात को सार्वजनिक करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उधर मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के आदेश दे दिए हैं। हालांकि एसएसपी साहब ने इस मामले में मीडिया से दूरी बनाई हुई है और फिलहाल मामले में कोई प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया।