Edited By Ajay kumar,Updated: 18 Sep, 2019 12:11 PM
जमशेदपुर में डिमना लेक में नहाने गए छह युवकों में से दो युवकों की डूबने....
जमशेदपुरः जमशेदपुर में डिमना लेक में नहाने गए छह युवकों में से दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को बरामद कर लिया है। मरने वालों में 25 वर्षीय समीर मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड के करीम सिटी कॉलेज के नीचे के रहने वाले हैं जबकि दूसरा व्यक्ति पुली गोलमुरी मुस्लिम बस्ती के ख्वाजा कॉलोनी का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार पुली साउदी अरब से पैसा कमा कर वापस आया था। पार्टी उसकी तरफ से ही थी। सभी दोस्त मिलकर विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी मनाने, मौज मस्ती करने और पार्टी करने के उद्देश्य से डिमना लेक गए थे। शाम होते ही वह लेक में नहानें उतरे जहां एक युवक समीर जोलमुरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है अचानक डूबने लगा जिसे देख पुली उसे बचाने के लिए कूदा मगर नियति को कुछ और ही मंजूर था और देखते ही देखते दोनों डूब गए और दोनों की मौत हो गई।
दोस्तों को डूबता देख अन्य युवक वहां से भाग गए। वहां घूमने आए दूसरे लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने लगभग 3 घंटे की कड़ी मुश्कत के बाद गोताखोरों की मदद से शव को निकाला और मृतकों के परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच करने में जुटी है।