झारखंड: विधानसभा चुनाव तक ट्रैफिक चालान से राहत, नई सरकार वसूलेगी बढ़ी दर पर जुर्माना

Edited By Jagdev Singh,Updated: 10 Oct, 2019 02:26 PM

relief traffic challan assembly elections new govt charge fine increased rate

झारखंड की आम जनता के लिए खुशखबरी है। आगामी विधानसभा चुनाव तक पुलिस बढ़े हुए ट्रैफिक चालान को नहीं वसूलेगी। राज्य में आम लोगों को भारी भरकम जुर्माने से राहत दी गई है और इससे भी राहत की बात यह है कि इसे लागू करने में अभी देर है। अक्टूबर महीने में नए...

रांची: झारखंड की आम जनता के लिए खुशखबरी है। आगामी विधानसभा चुनाव तक पुलिस बढ़े हुए ट्रैफिक चालान को नहीं वसूलेगी। राज्य में आम लोगों को भारी भरकम जुर्माने से राहत दी गई है और इससे भी राहत की बात यह है कि इसे लागू करने में अभी देर है। अक्टूबर महीने में नए नियमों को लेकर कम से कम 15 दिनों का जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके बाद ही इसे लागू किया जाएगा।

PunjabKesari

माना जा रहा है कि इसके बाद पुलिस चुनाव संबंधी कार्यों में व्यस्त होगी और जुर्माना वसूली जैसे काम प्राथमिकता में नहीं होंगे। ऐसे में अगले दो महीने तक जुर्माना वसूली में सुस्ती जारी रहने की उम्मीद है। राज्य में केंद्रीय परिवहन कानून में संशोधन को लेकर अधिसूचना जारी होने के बाद इससे संबंधित जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। कम से कम 15 दिनों के जागरूकता कार्यक्रम के बाद ही जुर्माना वसूली शुरू हो पाएगी।

जागरूकता कार्यक्रम इसी महीने चलाना है। इस हिसाब से यह लग रहा है कि पुलिस की गतिविधियां चुनाव तक इसी रफ्तार में रहेंगी। सुस्त कार्रवाई के पीछे तर्क यह भी है कि लोगों को कानून में आए बदलाव से अवगत करा देना है। अभी तक जागरुकता कार्यक्रम को लेकर तिथि निर्धारित नहीं हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!