Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Dec, 2017 04:39 PM
बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद वह सभी एक समान सोच वाली पार्टियों को इकट्ठा करेंगे और भाजपा को उसकी असली जगह...
रांचीः बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद वह सभी एक समान सोच वाली पार्टियों को इकट्ठा करेंगे और भाजपा को उसकी असली जगह दिखाएंगे।
राजद अध्यक्ष ने रांची के सीबीआई कोर्ट में पेश होने के उपरान्त कहा कि राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर वह बहुत खुश हैं। उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि देश को राहुल गांधी जैसे युवा नेतृत्व की देश को जरुरत है।
लालू यादव ने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि देश की जनता उनसे वाकिफ हो चुकी है। जनता इसका नतीजा जल्द ही चुनावों के द्वारा सामने रख देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास का कोई कार्य नहीं किया है। राज्य सरकार के कार्यकाल में प्रत्येक नौजवान रोजगार के लिए इधर-उधर घूम रहा है। इसके साथ-साथ जीएसटी लागू होने से देश की अर्थव्यवस्था गड़बड़ा गई है।