जमशेदपुर से कोलकाता के लिए जल्द हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद

Edited By prachi,Updated: 10 Nov, 2018 01:57 PM

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव आरएन चौबे ने शुक्रवार देर शाम को जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट का मुआयना किया। इसके बाद जमशेदपुर और कोलकाता के बीच हवाई सेवा का मार्ग प्रशस्त हो गया है। जमशेदपुर से 19 सीटर हवाई सेवा शुरू करने की कोशिश है.......

जमशेदपुर: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव आरएन चौबे ने शुक्रवार देर शाम को जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट का मुआयना किया। इसके बाद जमशेदपुर और कोलकाता के बीच हवाई सेवा का मार्ग प्रशस्त हो गया है। जमशेदपुर से 19 सीटर हवाई सेवा शुरू करने की कोशिश है।

जानकारी के मुताबिक, हवाई सेवा शुरू करने को लेकर एयर डेक्कन को केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा एक माह का अल्टीमेटम दिया गया है। एयर डेक्कन द्वारा एक माह में हवाई सेवा शुरू नहीं किए जाने पर अन्य हवाई सेवा प्रधान करने वाली कम्पनियों से बिडिंग करने का निर्देश केंद्रीय सचिव ने दिया।

केंद्रीय सचिव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट में कुछ तकनीकी खामियों के कारण पहले उड़ान सेवा शुरू नहीं की जा सकी थी लेकिन अब उसे दूर कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि यहां के रनवे 19 सीटर प्लेन के लिए ही उपयुक्त है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!