Edited By Nitika,Updated: 17 Aug, 2018 12:35 PM
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने अटल जी के सम्मान में श्रद्धांजलि स्वरूप राज्य में आदेश जारी किया है।
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने अटल जी के सम्मान में श्रद्धांजलि स्वरूप राज्य में आदेश जारी किया है।
मुख्यमंत्री ने राज्य में शुक्रवार को सरकारी अवकाश का ऐलान किया है। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इसके साथ ही सात दिनों के लिए राजकीय शोक की भी घोषणा की है। इन सात दिनों में राजकीय शोक के चलते जहां पर भी नियमित रूप से झंडा लहराया जाता है, वहां पर ध्वज आधे झुके रहेंगे।
बता दें कि पिछले 2 महीने से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार शाम को 5 बजकर 5 मिनट पर निधन हो गया। इस घटना के बाद से सारे देश में शोक की लहर है।