Edited By prachi,Updated: 21 Jan, 2019 02:44 PM
झारखंड के गढ़वा जिले (Garhwa District) में इन दिनों लोग जंगली जानवरों (Wild animals) के कहर से काफी परेशान हैं। जिले के विभिन्न प्रखंडों में जंगली जानवरों द्वारा आदमी को निशाना बनाया जा रहा है। जिसमें काफी लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिले के कुछ...
गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले (Garhwa District) में इन दिनों लोग जंगली जानवरों (Wild animals) के कहर से काफी परेशान हैं। जिले के विभिन्न प्रखंडों में जंगली जानवरों द्वारा आदमी को निशाना बनाया जा रहा है। जिसमें काफी लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिले के कुछ प्रखंडों में जंगली जानवरों का आंतक कुछ इस तरह व्याप्त हो गया है कि लोग घर से बाहर निकलने से भी परहेज कर रहे हैं।
जंगली जानवर के हमले का नया मामला डंडई थाना क्षेत्र (Dandai Police Station Area) के जरही गांव (Jarhi Village) से सामने आया है। जहां एक तेंदुआ (Leopard) गांव में घुस आया और हमला कर 6 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों ने बताया कि दोपहर के आस-पास गांव में तेंदुआ आने की सूचना मिली थी। लोग अपने-अपने कामों में घर से बाहर लगे हुए थे। मौका देखकर तेंदुए ने एक-एक कर 6 लोगों को घायल कर दिया।
उग्र ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर तेंदुए को मार डाला। सूचना मिलने से मौके पर पहुंचे वन विभाग (Forest Department) के अधिकारियो ने रात में ही तेंदुएं के शव को जला दिया ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके। इससे दो दिन पहले कांडी क्षेत्र (Kandi area) में जंगली हाथी (Wild elephant) के उत्पात से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।