हवाई जहाज से दुमका पहुंचे लेह-लद्दाक में फंसे 40 प्रवासी मजदूर

Edited By Nitika,Updated: 31 May, 2020 04:35 PM

40 migrant laborers stranded in leh ladak by plane

लॉकडाउन के कारण दूसरे देशों में फंसे प्रवासियों को हवाई मार्ग से अपने देश में वापस लाया जा रहा है। इसी क्रम में झारखंड सरकार की पहल से लाॅकडाउन की वजह से लेह-लद्दाख, करगिल और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में फंसे जिले के 40 प्रवासी मजदूरों को...

 

दुमकाः लॉकडाउन के कारण दूसरे देशों में फंसे प्रवासियों को हवाई मार्ग से अपने देश में वापस लाया जा रहा है। इसी क्रम में झारखंड सरकार की पहल से लाॅकडाउन की वजह से लेह-लद्दाख, करगिल और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में फंसे जिले के 40 प्रवासी मजदूरों को हवाई जहाज और विशेष बस से शनिवार को सुरक्षित घर पहुंचा दिया गया।

लम्बे समय से लेह-लद्दाख, करगिल एवं जम्मू कश्मीर में फंसे प्रवासी मजदूरों को हवाई जहाज से पहले रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाईअड्डा लाया गया। इसमें दुमका जिले के 40 प्रवासी मजदूर शामिल थे। ये सभी मजदूर लेह-करगिल और बटालिक सेक्टर में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से करवाए जा रहे निर्माण कार्य में जुटे थे। इन मजदूरों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से घर वापसी की गुहार लगाई थी।

बता दें कि हेमंत सोरेन लगातार लेह प्रशासन के संपर्क में थे। इसके बाद सरकार द्वारा उन्हें हवाई जहाज से झारखंड लाने की व्यवस्था की गई।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!