लोहरदगा हिंसा मामलाः पुलिस ने 21 लोगों को किया गिरफ्तार, कर्फ्यू में भी दी गई ढील

Edited By Nitika,Updated: 30 Jan, 2020 10:28 AM

21 people arrested in lohardaga violence case

झारखंड के लोहरदगा में सीएए समर्थक रैली में 23 जनवरी को हुई हिंसा के मामले में कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पुलिस अन्य लोगों की संलिप्तता को लेकर भी जांच कर रही है।

 

लोहरदगाः झारखंड के लोहरदगा में सीएए समर्थक रैली में 23 जनवरी को हुई हिंसा के मामले में कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पुलिस अन्य लोगों की संलिप्तता को लेकर भी जांच कर रही है।

पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नवीन कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन ने लोहरदगा जिले में कर्फ्यू भी लगा दिया था, हालांकि दिन में कर्फ्यू में 2 चरणों में 4 घंटे की ढील दी गई थी ताकि लोग जरूरी चीजें खरीद लें। बुधवार को कर्फ्यू में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच ढील दी गई और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक रियायत दी गई।

वहीं सुरक्षा बलों ने लोहरदगा शहर में फ्लैग मार्च भी किया। लोहरदगा शहर में सीएए समर्थक रैली के दौरान झड़प के बाद पूरे जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया था। आईजी ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों में शांति बैठकें आयोजित की गईं और जिला स्तर पर भी इसी तरह की बैठक होंगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!