करहल विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 12 Jan, 2017 03:38 PM

karhal assembly constituency up election 2017

मैनपुरी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 110 है करहल। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या...

करहल विधानसभा संख्या-110
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

मैनपुरी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 110 है करहल। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 23 हजार 656 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 80 हजार 256 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 43 हजार 397 है। बगल में सैफई होने के कारण करहल विधानसभा सीट का काफी महत्व है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों मे यहां से दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि एक बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। हालांकि तीनों बार एक ही प्रत्याशी को जीत मिली है। हांलांकि इस बार सीट से मुलायम सिंह के भतीजे अंशुल यादव को समाजवादी पार्टी से टिकट मिलने के आसार हैं। लिहाजा साफ है कि सीट पर समाजवादी पार्टी का ही वर्चस्व ही ज्यादा है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन इस सीट पर कब्जा जमाता है।
                PunjabKesari
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के सोबरन सिंह यादव को जीत मिली थी। बीएसपी के जयवीर सिंह दूसरे स्थान पर रहे थे।  बीजेपी के अनिल कुमार यादव तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर कांग्रेस के उर्मिला देवी रही थीं।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के सोबरन सिंह को जीत मिली थी। बीएसपी के रमेश दूसरे स्थान पर रहे थे। कांग्रेस के शिशुपाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी की सरिता देवी चौथे स्थान पर रही थीं।
                PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में बीजेपी के सोवरन सिंह ने समाजवादी पार्टी के अनिल यादव को हराया था। बीएसपी के शिवराज सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि आरटीकेपी के ओमप्रकाश चौथे स्थान पर रहे थे।
                PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!