राबड़ी ने साधा CM नीतीश पर निशाना, भोजपुरी में ट्वीट कर कही ये बात

Edited By prachi,Updated: 23 Apr, 2019 06:15 PM

rabri targets cm nitish kumar

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी लोकसभा चुनावों के चलते अपने ट्विटर अकाउंट पर काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। वह लगातार ट्वीट कर कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल रही हैं। एक खास बात यह है कि राबड़ी देवी...

पटनाः बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी लोकसभा चुनावों के चलते अपने ट्विटर अकाउंट पर काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। वह लगातार ट्वीट कर कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल रही हैं। एक खास बात यह है कि राबड़ी देवी लगातार भोजपुरी में ट्वीट कर विरोधियों पर निशाना साध रही हैं। इसी क्रम में एक बार फिर उन्होंने ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार पर करारा तंज कसा है।

राबड़ी देवी ने भोजपुरी में ट्वीट कर कहा कि नीतीश जी भाषण मे बोलत बाड़न की लालटेन के जमाना चल गईल। उ नईखन जानत की लालटेन विकास और उजाला के प्रतीक बा। दिवाली में जवन घर में लालटेन और दिया जलेला वही घर में सुख-शांति होखेला। उनकर तीर के जमाना कबे समाप्त हो गईल बाकी अबहियौ तीर से गरीब जनता के हत्या करे में लागल बाड़न।

एक अन्य ट्वीट में राबड़ी देवी ने सीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश जी, लालटेन रोशनी और प्रकाश के प्रतीक बा! तीर के जमाना कबे समाप्त हो गईल अब मिसाइल का ज़माना बा! ई तीर से कमल के चीर के सुखावतरण ओर भाजपा से पुराना बदला चुकवतारा ! ई तीरवा कमल के चीर के सुखावतारण और भाजपा से पुराना बदला चुकावनतारन। दुनों से बिहार के जनता उब गईल बा।

बता दें कि चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव इन दिनों रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!