रैली को संबोधित करते हुए बोले CM नीतीश- दिल्ली को मिलना चाहिए पूर्ण राज्य का दर्जा

Edited By prachi,Updated: 23 Oct, 2019 04:52 PM

nitish said while addressing the rally

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय राजधानी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्ज देने की मांग उठा चुके हैं।...

नई दिल्ली/पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय राजधानी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्ज देने की मांग उठा चुके हैं।

दरअसल बुधवार को नीतीश कुमार ने बदरपुर में जदयू दिल्ली प्रदेश कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया। सीएम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे काम में ज्यादा और प्रचार में कम विश्वास रखते हैं। बिहार सरकार सबसे कम राशि विज्ञापन पर खर्च करती है क्योंकि काम करने वालों को प्रचार करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि दिल्ली में रहने वाले बिहारी अगर एक दिन काम नहीं करेंगे तो राष्ट्रीय राजधानी ठप्प हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली में बिहार के लोगों को सम्मान की नजरों से नहीं देखा जाता था लेकिन अब बिहार ने इतना विकास किया है कि यहां के लोग बाहर जाकर भी गर्व से अपना परिचय देते हैं। बता दें कि भाजपा की सहयोगी पार्टी जदयू दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!