प्रवासियों को बिहार वापिस लाने का सिलसिला जारी, अब तक 231 ट्रेनों से लौटे 3 लाख लोग

Edited By Ramanjot,Updated: 16 May, 2020 02:20 PM

3 lakh people returned from 231 trains in bihar

लॉकडाउन के कारण रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न होने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों से प्रवासी मजदूर अपने घर लौट रहे हैं। बाहर फंसे बिहार के प्रवासियों को भी ट्रेनों के जरिए वापिस लाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब तक करीब तीन लाख लोग अपने बिहार वापिस आ गए...

पटनाः लॉकडाउन के कारण रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न होने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों से प्रवासी मजदूर अपने घर लौट रहे हैं। बाहर फंसे बिहार के प्रवासियों को भी ट्रेनों के जरिए वापिस लाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब तक करीब तीन लाख लोग अपने बिहार वापिस आ गए हैं।

सूचना और जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि 03 मई से 15 मई तक 231 ट्रेन से दो लाख 95 हजार 831 प्रवासी बिहार लौट आए हैं। गुरुवार तक 195 ट्रेन से दो लाख 46 हजार 160 और आज 36 ट्रेन से 49 हजार 671 प्रवासी बिहार आए थे। इसके अलावा कुछ लोग बसों और अन्य वाहनों के जरिए भी वापस आए हैं।

सचिव ने बताया कि कहा कि शनिवार को 40 ट्रेन से 60 हजार 167 लोग आने वाले हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद दूसरे राज्यों से आने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई है। इसके चलते बड़ी संख्या में प्रवासी अपने प्रदेश लौट रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!