Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Mar, 2018 05:27 PM
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य सरकार की ओर से हल्द्वानी में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दुग्ध व्यवसाय के अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य और कीर्तिमान स्थापित करने वाली महिलाओं...
हल्द्वानी: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य सरकार की ओर से हल्द्वानी में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दुग्ध व्यवसाय के अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य और कीर्तिमान स्थापित करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।
नेता प्रतिपक्ष भी महिला
सीएम ने कहा कि उत्तराखंड आन्दोलन के दौरान भी सैंकड़ों माताओं-बहनों ने बढ़-चढ़कर आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। इसलिए नारी शक्ति के उत्थान के लिए प्रयास करना हम सबका कर्त्तव्य है। सीएम ने कहा कि रूढ़िवादी सोच से उबरने पर ही नारी का उत्थान संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि हमारी विधानसभा में वर्तमान में 5 महिला विधायक है। इसके साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष भी महिला है। हमारी सरकार में भी एक महिला मंत्री है।
सभी जिलों में खुलेगा बैंक
सीएम ने कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में महिलाओं का जीवन काफी कठिन और संघर्षशील है। देहरादून में महिला बैंक स्थापित किए गए है, जहां सभी महिला कर्मचारी कार्यरत है। प्रत्येक जिले में 1-1 महिला बैंक स्थापित किया जाएगा।
महिला खिलाड़ियों का किया गया सम्मान
समारोह में मुख्यमंत्री के द्वारा दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत चांदनी चौक दुग्ध समिति पुष्पा विष्ट और मुन्नी विष्ट को 4.81 लाख का चैक वितरित किया गया।