Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Nov, 2017 05:17 PM
उत्तराखंड में भारत सरकार द्वारा दी जा रही राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम का दुरुपयोग किया जा रहा है। कई लोग फर्जी कागजात बनाकर इस योजना का दोहरा लाभ प्राप्त कर रहें हैं। राज्य में सवा 2 लाख पेंशनरों के बैंक एकाउंट, आधार और अन्य कागजात फर्जी पाए...
देहरादूनः उत्तराखंड में भारत सरकार द्वारा दी जा रही राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम का दुरुपयोग किया जा रहा है। कई लोग फर्जी कागजात बनाकर इस योजना का दोहरा लाभ प्राप्त कर रहें हैं।
राज्य में सवा 2 लाख पेंशनरों के बैंक एकाउंट, आधार और अन्य कागजात फर्जी पाए गए है। इसका खुलासा तब हुआ जब पेंशनरों के खातों को आधार से लिंक करवाने का निर्णय लिया गया। इसकी जांच के दौरान यह घोटाला सामने आया है। इस पर ग्रामीण विकास मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार सुधाकर शुक्ला ने राज्य सरकार से कार्रवाई करने की मांग की है।
इस योजना का लाभ उन लोगों को दिया जाता है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे हैं। भारत सरकार राज्य को प्रत्येक महीने साढ़े 5 करोड़ रुपए की धनराशि देती है।