Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Oct, 2017 02:29 PM
सितेल बाजार में राजस्व पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। पुलिस ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर शराब बरामद की। जानकारी के अनुसार तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ के नेतृत्व में राजस्व पुलिस ने तड़के विकासखंड घाट के सितेल बाजार स्थित एक मकान पर छापा मारा। मकान का...
गोपेश्वर: सितेल बाजार में राजस्व पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। पुलिस ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर शराब बरामद की।
जानकारी के अनुसार तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ के नेतृत्व में राजस्व पुलिस ने तड़के विकासखंड घाट के सितेल बाजार स्थित एक मकान पर छापा मारा। मकान का ताला तोड़कर राजस्व पुलिस ने अंदर प्रवेश किया तो उन्होंने वहां से अंग्रेजी शराब की 30 पेटियां बरामद की।
बता दें कि राजस्व पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है और मकान मालिक की तलाश भी जारी है।