असत्य पर सत्य की जीत का जश्न मनाया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Oct, 2017 10:31 AM

celebrated the victory of truth on the unreal

बुराई पर अच्छाई के प्रतीक दशहरा पर परेड ग्राऊंड में बन्नू बिरादरी द्वारा आयोजित दशहरा मेला में धू-धू कर रावण का पुतला जला।

देहरादून: बुराई पर अच्छाई के प्रतीक दशहरा पर परेड ग्राऊंड में बन्नू बिरादरी द्वारा आयोजित दशहरा मेला में धू-धू कर रावण का पुतला जला। श्री राम ने रावण के पुतले को तीर चलाकर आग के हवाले किया। शहर के बीचों-बीच बने परेड ग्राऊंड में दशहरा पर्व मनाया गया। रावण दहन किए जाने के बाद कुम्भकर्ण व मेघनाद का भी पुतला जलाया गया।

इस वर्ष 20 हाथ वाला रावण का पुतला आकर्षण का केन्द्र रहा। तोंद वाला कुम्भकर्ण, आतिशबाजी, 3 मंजिला किला रूपी लंका भी आकर्षण का केन्द्र रहा। लोगों ने रावण के पुतले को जलता देखकर लुत्फ उठाया। वहीं दूसरी ओर झंडा साहिब के तालाब में बनी लंका भी आकर्षण का केन्द्र रही। 

शहर में जगह-जगह लगा जाम 
शहर में दशहरा मेले दौरान जगह-जगह जाम की स्थिति रही। हालांकि परेड ग्राऊंड में होने वाले दशहरा मेले को लेकर पुलिस ने रूट प्लान बनाया गया था, जिसका भी खासा प्रभाव नहीं दिखा। दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक परेड ग्राऊंड के आसपास वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहा। 

40 फीट का रावण रहा आकर्षण का केन्द्र 
कांवली दशहरा कमेटी ने दशहरा मेले में कालू मल्ल साधु राम इंटर कालेज में 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ। पुतलों की पिछले साल के मुकाबले ऊंचाई 10 फीट अधिक रही। इस दौरान बतौर मुख्यातिथि कैंट विधायक हरबंश कपूर मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!