Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Oct, 2017 11:01 AM
यूपी के हाथरस में युवक ने अपनी दादी समान बुजुर्ग महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दे डाला। मानवता को शर्मसार करने वाली इस वारदात से लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है...
मेरठः मेरठ में युवक ने अपनी दादी समान बुजुर्ग महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दे डाला। मानवता को शर्मसार करने वाली इस वारदात से लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सू्त्रों ने बताया कि जानी इलाके में एक 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला बीती रात अपने घर के बरामदे में सो रही थी। महिला का आरोप है कि रात करीब 11 बजे गांव के एक 25 वर्षीय युवक अंकुर पुनिया ने शराब के नशे में उसे दबोच लिया और उसके साथ रेप किया।
वहीं पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता से छानबीन शुरु कर दी।