ताज का दीदार हुआ महंगा, देना पड़ेगा अब इतना शुल्क

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Feb, 2018 01:21 PM

ताजनगरी आगरा का ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक है। जिसे देखने के लिए देश-विदेशों से लोग आते हैं। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि अब ताज का दीदार  01 अप्रैल से महंगा हो जाएगा। जिसके लिए पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने सोमवार आगरा में एएसआई और...

आगराः  ताजनगरी आगरा का ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक है। जिसे देखने के लिए देश-विदेशों से लोग आते हैं। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि अब ताज का दीदार  01 अप्रैल से महंगा हो जाएगा। जिसके लिए पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने सोमवार आगरा में एएसआई और पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में मीटिंग की। 
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक ताजमहल पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ताज का दीदार  01 अप्रैल से महंगा किया जा रहा है। इस संदर्भ में एएसआई ने भी मंत्रालय को टिकट महंगा करने का प्रस्ताव भेज दिया है। प्रस्ताव में ताज प्रवेश शुल्क के रुप में 50 रूपए लिए जाएंगे। वहीं मुख्य गुंबद तक जाने वाले पर्यटकों से 200 रूपए का टिकट वसूला जाएगा। जिसकी अवधि 3 घंटे होगी। यह सब 1 अप्रैल तक लागू हो सकता हैं।
PunjabKesari
बताया जा रहा है कि ताजमहल के दक्षिणी गेट पर प्रवेश को अब बंद किया जाएगा। दक्षिणी गेट को बंद करने का भी प्रस्ताव आगरा में पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग और सीआईएस ने पर्यटन मंत्रालय को भेजा दिया है। दक्षिणी गेट को बंद करने का प्रस्ताव इमारत की सुरक्षा के मद्देनजर भेजा गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!