Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Jul, 2017 12:19 PM
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार शुरू से ही महिलाओं की सुरक्षा पर जोर देती रही है।
लखनऊ\आगरा: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार शुरू से ही महिलाओं की सुरक्षा पर जोर देती रही है। सरकार ने इसके लिए एंटी रोमियो का भी गठन किया है। हाल ही में एक छेड़छाड़ का एेसा मामला सामने आया है जिसमें पीड़िता ने सीएम से गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार मामला ताज नजरी आगरा का है। जहां पीड़िता से हर रोज करीब आधा दर्जन लड़के छेड़छाड़ करते हैं। इतना ही नहीं लड़की ने यह भी बताया कि लड़के उसके कपड़े तक खीचने की कोशिश करते हैं। छेड़खानी करने वालों को कानून का कोई खौफ नहीं, इसका अंदाजा लड़की के एक और दावे से लगाया जा सकता है।
बता दें कि पीड़ित लड़की ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है। खबर के मुताबिक लड़की ने पत्र में यह भी लिखा है कि अगर उसकी मदद नहीं की गई तो वह उत्तर प्रदेश में रहना छोड़ देगी। वहीं, सूत्रों की मानें तो यह चिट्ठी 19 वर्षीय छात्रा ने लिखी है जिसने मनचलों की छेड़खानी के डर से कॉलेज जाना भी बंद कर दिया है।
पुलिस के अनुसार इस मामले पर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश जारी है लेकिन लड़की का दावा है कि मनचलों को उनके पड़ोस में किसी भी समय देखा जा सकता है। वहीं, लड़की का इस मामले पर कहना है कि मनचले राजनीतिक परिवार से हैं इसलिए कार्रवाई नहीं की जा रही है।