Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Aug, 2017 05:19 PM
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उन्नाव में पुलिस हिरासत में लिए जाने के खिलाफ....
इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उन्नाव में पुलिस हिरासत में लिए जाने के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) के सैंकड़ों कार्यकर्त्ताओं ने यहां जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि लगभग 200 सपा कार्यकर्त्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में रखा गया है। उल्लेखनीय है कि सपा अध्यक्ष यादव अपने समर्थकों के साथ औरय्या जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें उन्नाव के हसनगंज में हिरासत में ले लिया था।