कूड़े को साफ करने की जिम्मेदारी सपा को उठानी होगी: अखिलेश

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Dec, 2017 08:39 AM

sp will have to take responsibility for cleaning the garbage  akhilesh

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के अंदर कूड़ा ज्यादा है लेकिन वही लोग झाड़ू पकड़े हुए हैं, उनसे कहीं सफाई नहीं हुई है। गुजरात में भी कूड़ा ज्यादा था। भाजपाई गुजरात मॉडल का झूठा प्रचार करते...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के अंदर कूड़ा ज्यादा है लेकिन वही लोग झाड़ू पकड़े हुए हैं, उनसे कहीं सफाई नहीं हुई है। गुजरात में भी कूड़ा ज्यादा था। भाजपाई गुजरात मॉडल का झूठा प्रचार करते हैं। उनके विचारों में गंदगी भरी है। वस्तुत: झाड़ू की समस्या नहीं है, समस्या कूड़े की है। अब इस कूड़े को साफ करने की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी को उठानी होगी।

यादव शनिवार को समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ के डॉ. लोहिया सभागार में नवनिर्वाचित नगर निगम के पार्षदों, नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधानसभा में नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्वमंत्री राजेंद्र चौधरी, शिव प्रताप यादव, दुर्गा यादव तथा विधायकगण एस.आर.एस. यादव, अरविन्द कुमार सिंह तथा सुनील यादव साजन भी उपस्थित थे।

उन्होंने निर्वाचित पार्षदों एवं अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि आपकी जीत से पार्टी का सम्मान बढ़ा है। आप समाजवादी पार्टी की बुनियाद हैं। समाजवादी पार्टी आपका हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने साथ ही चेताया कि भाजपा के झूठ से सभी को सावधान रहना है। भाजपा अफवाहें फैलाती है और मुद्दों के साथ खिलवाड़ करती है। लड़ाई बड़ी है और संघर्ष करना है।

सन् 2019 में लोकसभा का बड़ा चुनाव है, उसे भी लक्ष्य मान कर काम करना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी प्रत्याशी ई.वी.एम. की तुलना में बैलेट से ज्यादा जीतकर आए हैं। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि वार्ड से समाजवादी पार्टी जीती है। अपनी जीत का भाजपा कुप्रचार करती है। उत्तर प्रदेश में 9 महीनों में भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया है, अपराध रुक नहीं रहे हैं। नोटबंदी और जी.एस.टी. से अर्थव्यवस्था तबाह हुई है। बेरोजगारी बढ़ी है। ना तो भ्रष्टाचार खत्म हुआ है और ना ही पता चला कि कालाधन कहां चला गया। बिजली की दरें बढ़ा दी गई हैं जिससे किसान पर बोझ बढ़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की कमर टूट जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!