अमेठी दौरे पर राहुल गांधी, रायबरेली के हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना
Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jan, 2018 03:42 PM
कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।
रायबरेली (उत्तर प्रदेश): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के अपने 2 दिवसीय दौरे की शुरुआत यहां के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना से की। अमेठी जाते हुए राहुल यहां रुके और हनुमान मंदिर में दर्शन किए। राहुल अपनी मां सोनिया गांधी के लोकसभा क्षेत्र रायबरेली पहुंचे और लखनऊ रायबरेली मार्ग पर स्थित चुरवा हनुमान मंदिर में पूजा की। मंदिर में उन्होंने करीब 10 मिनट बिताया। इससे पहले राजधानी लखनऊ पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्थानीय पार्टी कार्यकर्त्ता राम कुमार ने बताया कि राहुल गांधी अक्सर अपने लोकसभा क्षेत्र अमेठी आते हैं। संभवत: ऐसा पहली बार है जब उन्होंने यहां के मंदिर में पूजा की। राजनीतिक हलकों में इसे हिन्दुत्व कार्ड से जोड़कर देखा जा रहा है। वह 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी कार्यकर्त्ताओं में जोश का संचार करने के इरादे से राहुल राज्य के दौरे पर हैं। इससे पहले राहुल 9 सितंबर 2016 को अयोध्या स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर गए थे। बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के बाद वह अयोध्या जाने वाले वह नेहरू-गांधी परिवार के ऐसे पहले सदस्य हैं। हनुमान गढ़ी, अयोध्या में विवादित राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद स्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हनुमान गढ़ी में दर्शन से पहले राहुल ने महंत ज्ञानदास से मुलाकात की थी।
गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने 20 मंदिरों में दर्शन किए थे। चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमनाथ मंदिर जाकर पूजा अर्चना भी की थी। खुद को शिव भक्त बताने वाले राहुल ने कहा था कि वह गुजरात की बेहतरी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बहरहाल, राहुल की इस रणनीति ने काम भी किया और कांग्रेस ने राज्य में 77 सीटों पर जीत दर्ज की तथा उसका मत प्रतिशत 2012 के 39 प्रतिशत के मुकाबले बढ़कर 41.5 प्रतिशत हो गया। इस बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा कि हमें उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश में राहुल के मंदिर जाने से आगामी लोकसभा चुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को फायदा होगा।
Related Story
नोएडा में कुत्तों का आतंक! आवारा कुत्तों ने 6 साल की बच्ची पर हमला कर किया घायल, लोगों ने थाने में...
UP में बदलेगा मौसम का मिजाज: 5 से 8 मई तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, मिलेगी गर्मी से...
मजाक पड़ा भारी! वैक्यूम क्लीनर मशीन से लड़के के प्राइवेट पार्ट में भर दी हवा, आंत फटने से हालत गंभीर
Lok Sabha Elections 2024: राहुल गांधी अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे रायबरेली, सोनिया-प्रियंका सहित...
'अब अगर BJP की सरकार बनी तो किसानों को पाउच में मिलेगा यूरिया', भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव
'राहुल भी गांधी परिवार के आखिरी बादशाह' गिरिराज सिंह ने बहादुरशाह जफर से की राहुल की तुलना
लोकसभा चुनाव संपन्न होने तक शासन में तैनात अधिकारी नहीं ले सकेंगे अवकाश, आदेश जारी
Lok Sabha Elections 2024: केएल शर्मा को टिकट दिए जाने पर प्रियंका गांधी का रिएक्शन, कहा- खुशी है कि...
अमेठी छोड़ रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, अजय राय बोले- भारी बहुमत से जीतेंगे, बाकी 5 चरणों...
Lok Sabha Elections 2024: राहुल गांधी रायबरेली के लिए रवाना, आज करेंगे नामांकन....सोनिया गांधी भी...