Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Dec, 2017 12:30 PM
उत्तर प्रदेश के इटावा में डिलवरी के बाद एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिजन प्राइवेट ब्लड बैंक से ब्लड लेने गए तब तक डॉक्टर ने ऑपरेशन करके महिला की बच्चेदानी निकाल दी...
इटावाः उत्तर प्रदेश के इटावा में डिलवरी के बाद एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिजन प्राइवेट ब्लड बैंक से ब्लड लेने गए तब तक डॉक्टर ने ऑपरेशन करके महिला की बच्चेदानी निकाल दी और ऑपरेशन के 5 हजार रुपए भी ले लिए। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक धौलपुर के सराय गजरा निवासी नाजमीन को डॉ भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय के महिला वार्ड में भर्ती कराया गया था। महिला ने लड़के को जन्म दिया, जो सकुशल है। डॉक्टरों ने उसके परिजनों से खून की जरूरत बताई। अस्पताल में ए निगेटिव खून न मिलने पर परिजन प्राइवेट ब्लड बैंक से खून लेकर लौटे। डॉक्टरों ने बताया कि खून की कमी से बच्चेदानी सिकुड़ गई है, जिसे ऑपरेशन करके निकालना पड़ेगा। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके बच्चेदानी निकाल दी और 5 हजार रुपये ले लिए।
वहीं नाजमीन की सास रसीदा ने बताया कि इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें नाजमीन की मौत की खबर दी। इस मामले में सीएमएस अशोक जाटव ने बताया महिला की हालत पहले से ही गंभीर थी। वह सैफई अस्पताल भी हो आई थी। उसे ए निगेटिव खून की जरूरत थी जो अस्पताल में उपलब्ध नहीं था।