मुख्यमंत्री को लेकर आ रही खबरें मीडिया की कोरी अटकलबाजी: वेंकैया

Edited By ,Updated: 18 Mar, 2017 12:48 PM

media reports that the media is coming out venkaiah

उत्तर प्रदेश में भाजपा के पर्यवेक्षक केन्द्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने सूबे के नए मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल लोगों के बारे में लगाये जा रहे कयासों को मीडिया की विशुद्ध अटकलबाजी करार दिया है....

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भाजपा के पर्यवेक्षक केन्द्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने सूबे के नए मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल लोगों के बारे में लगाये जा रहे कयासों को मीडिया की विशुद्ध अटकलबाजी करार दिया है।

भाजपा विधायक दल की बैठक के मद्देनजर आज राजधानी पहुंचे नायडू ने लखनऊ हवाई अड्डे पर संवाददाताआें के एक सवाल पर कहा ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के दावेदारों के बारे में मीडिया द्वारा जो भी खबरें चलाई जा रही हैं, वे केवल अटकलें हैं। मुख्यमंत्री के बारे में विधायक दल की बैठक में ही निर्णय होगा।’’

उन्होंने बताया कि रविवार को होने वाले शपथग्रहण समारोह के लिए भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया गया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह का आयोजन पहले अपराह्न 4.30 बजे होना था लेकिन अब यह 2.30 बजे होगा।

मालूम हो कि मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। हालांकि इस पद के लिये गृहमंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नाम बतौर दावेदार पेश किये जा रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!