नहीं रहा लखनऊ Zoo की शानः 17 साल के सफेद टाइगर आर्यन ने तोड़ा दम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Nov, 2017 02:06 PM

lucknow zoo  s shan  17 year old white tiger aryan breaks

उत्तर प्रदेश की राजधानी के ''नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान'' (चिड़ियाघर) की शान रहे सफेद बाघ ''आर्यन'' ने शुक्रवार की सुबह जिंदगी का साथ छोड़ दिया।  बता दें, आर्यन का करीब एक महीने से इलाज चल रहा था...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी के 'नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान' (चिड़ियाघर) की शान रहे सफेद बाघ 'आर्यन' ने शुक्रवार की सुबह जिंदगी का साथ छोड़ दिया।  बता दें, आर्यन का करीब एक महीने से इलाज चल रहा था। 17 साल से जू आने वाले पर्यटकों का मनोरंजन और कौतुहल का केंद्र रहे आर्यन की मौत से जू का पूरा स्टाफ दुखी नजर आया। वहीं जू के स्टाफ रेंजर और कीपर ने फूलों की माला चढ़ाकर आर्यन को अंतिम विदाई दी।

चिड़ियाघर के निदेशक राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आर्यन का पोस्टमार्टम बाद में किया जाएगा। आर्यन ने विशाखा बाघिन के साथ जोड़ी बनाई थी। दोनों के 2 बच्चे जय और विजय हैं। आर्यन के रहते बाड़े में खूब चहल पहल रहती थी, लेकिन आर्यन की मौत के बाद आर्यन की बीबी, और बच्चों समेत उनको पलने वाला पूरा स्टाफ दुखी है।

बता दें कि आर्यन टाइगर का जन्म 2001 में लखनऊ चिड़ियाघर में हुआ था। बुजुर्ग आर्यन की मां का नाम रीमा और पिता का नाम रूपेश है और दोनों की मृत्यु हो चुकी है। वर्षों से इस चिडिय़ाघर की शान रहे आर्यन के चले जाने से अब उसके बाड़े के आसपास सन्नाटा पसरा है। उसके साथ बाड़े में रहने वाले व्हाइट टाइगर के 2 बच्चे जय और विजय भी गुमसुम हैं। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!