Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Nov, 2017 03:01 PM
मतदान का दान कितना महत्वपूर्ण होता है, यह एक नई दुल्हन ने साबित कर दिखाया है। दरअसल सिराथू गनगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 की रहने वाली पूनम की सोमवार को इलाहाबाद से बारात आई थी। आज सुबह मंगलवार को शादी की तमाम रस्में निभाई गई...
कौशांबी: मतदान कितना महत्वपूर्ण होता है, यह एक नई दुल्हन ने साबित कर दिखाया है। दरअसल सिराथू गनगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 की रहने वाली पूनम की सोमवार को इलाहाबाद से बारात आई थी। आज सुबह मंगलवार को शादी की तमाम रस्में निभाई गई। वहीं जब पूनम की विदाई हुई तो वह ससुराल जाने से पहले पति लवकुश मौर्या के साथ मतदान स्थल जा पहुंची।
बता दें कि नई नवेली दुल्हन को मतदान केंद्र पर देखकर लोग अचंभित रह गए। पूनम ने सीधे मतदान कर्मियों के पास पहुंकर औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूनम के इस कदम की मतदान केंद्र मे मौजूद सभी मतदातों, मतदान मे लगे कर्मचारी व सुरक्षाकर्मियों ने प्रशंसा की।
शादी के बाद सीधे ससुराल जाने से पहले मतदान करने पहुंची पूनम मौर्या का कहना है कि मतदान उनका अधिकार है। वह अपने अधिकार का प्रयोग करना कैसे भूल सकती है। उनका ऐसा करने के पीछे यह भी मकसद है कि जो महिलाएं घरों से मतदान के लिए नहीं निकलती वह भी बाहर निकल कर मतदान करें। मतदान करने के बाद पूनम अपने पति व नन्द के साथ ससुराल रवाना हो गई।