गलत इंजेक्शन लगाये जाने से महिला की मौत, मचा बवाल

Edited By ,Updated: 27 Nov, 2015 09:07 PM

wrong woman died when injected turmoil

एक बीमार महिला को चिकित्सक द्वारा गलत इंजेक्शन लगाये जाने से महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।

सहारनपुर (विशाल कश्यप): एक बीमार महिला को चिकित्सक द्वारा गलत इंजेक्शन लगाये जाने से महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। महिला का उक्त चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। महिला की मौत के बाद हंगामा मच गया। घटना की कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ चिकित्सक के कर्मचारियों और गुर्गो ने जमकर बदसलूकी की। ये चिकित्सक इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव भी हैं।

 
दरअसल, थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के ग्राम खतौली निवासी सतीश की पत्नी सुनीता का इलाज डॉ. प्रवीण शर्मा के यहां चल रहा था। आज महिला को दिन में दिखाया और दवाई लेकर घर चले गए। घर जाकर दवाई खाने के बाद महिला की हालात अचानक बिगड़ गयी। महिला को बेचैनी और घबराहट की शिकायत थी। परिजन महिला को लेकर जब दोबारा चिकित्सक के यहां पहुंचे तो चिकित्सक के बिना डिग्री, डिप्लोमा धारक कम्पाउण्डर ने महिला को तीन इंजेक्शन लगाये। इंजेक्शन लगाने के तुरन्त बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। 
 
महिला की मौत के बाद खुद चिकित्सक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही थाना जनकपुरी पुलिस और डॉकटर के गुर्गे भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच केवल मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया। इसके अतिरिक्त मौके पर पहुंचे डॉक्टर के गुर्गो ने घटना की कवरेज कर रही मीडिय़ा के साथ जमकर बदसलूकी की। इतना ही नहीं मौके पर मौजूद थाना जनकपुरी इंचार्ज भी मूकदर्शक बने देखते रहे और उल्टा मीडिय़ा को ही कवरेज करने से रोकते दिखाई दिए। वहीं महिला के परिजनों ने चिकित्सक की पुलिस के साथ साठगांठ का भी आरोप लगाया। थाना पुलिस डॉक्टर के गुर्गो के साथ मिलकर केवल मृतका के परिजनों पर कोई कार्रवाई न करने का दबाव बनाते ही दिखाई दिए। 
 
आपको बता दें कि सहारनपुर में केवल एक ही नहीं बल्कि सभी डॉकटरों के यहां बिना डिग्री, बिना डिप्लोमा धारक कम्पाउण्डर कार्य करते है। जो डॉकटरों को मात्र 2500 से 3000 रूपए प्रति माह में उपलब्ध हो जाते हैं और डॉक्टर भी मोटी फीस वसूलने के बावजूद गरीब मरीज़ों की जि़न्दगी के साथ खिलवाड़ करते हैं। और कोई घटना घटित होने पर अपने पैसे और पहुंच के चलते मामले को दबा दिया जाता है। फिर चाहे उसमें किसी की जान ही क्यों न चली जाये। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!