टेस्ट में फेल हुआ दुल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इंकार

Edited By ,Updated: 03 May, 2017 06:28 PM

failure to be groomed in the test bride refused marriage

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शादी टूटने का अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल यहां पहले लड़का और लड़की ने एक दूसरे को देखा तो पसंद कर लिया।

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शादी टूटने का अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल यहां पहले लड़का और लड़की ने एक दूसरे को देखा तो पसंद कर लिया। बाद में लड़का, लड़की का टेस्ट लेने लगा, जिसमें वो पास हो गई। लेकिन जब लड़की ने टेस्ट लिया तो लड़का फेल हो गया और उसने शादी करने से इनकार कर दिया।

क्या है पूरा मामला?
मामला मैनपुरी कुरावली के क्षेत्र से जुड़ी लड़की का है। परिजनों ने उसका रिश्ता फर्रुखाबाद में तय किया था। सारी बातें पक्की हो गईं। इसके बाद 12वीं पास लड़के और उसके परिजनों ने 5वीं पास लड़की को देखने की इच्छा जताई। 1 अप्रैल को मैनपुरी के नुमाइश ग्राउंड में दोनों लोग अपने-अपने परिवारों के साथ वहां पहुंचे। यहां बातचीत का दौर शुरू हुआ। इस बीच लड़के ने अपने बैग से डायरी और पेन निकालकर लड़की को दिया और उससे नाम, पता व फोन नंबर लिखने को कहा। लड़की ने सोचा कि ये सब फोन पर बातचीत के लिए किया जा रहा है, इसलिए बिना किसी सवाल के लड़की ने सब कुछ लिख दिया। लेकिन लड़के का इरादा कुछ और ही था।
PunjabKesari
लड़के ने आगे क्या कहा?
लड़के ने आगे कहा, ''अब मैं कुछ और बोलूंगा और तुम्हें वो भी लिखकर दिखाना होगा।'' इस पर भी लड़की ने हां कर दी। इसके बाद लड़के ने कुछ हार्ड सेंटेस बोले, जिसे लड़की ने सही से लिख दिया और लड़के ने शादी के लिए हामी भर दी।

युवती ने जो पूछा वो नहीं बता सका लड़का
- लड़की को लड़के का तरीका पसंद नहीं आया और अब उसने वही डायरी और पेन युवक को थमा दी। लड़की ने कहा, ‘अब जो मैं बोलूं, वो आप डायरी पर लिखकर दिखाइए।’ ये सुनकर लड़का असहज हो गया। हालांकि, उसने डायरी अपने पास रख ली। इसके बाद लड़की ने भी लड़के से नाम और पता लिखने को कहा। इसे लड़के ने लिख दिया। इसके बाद लड़की ने कहा कि अभी टेस्ट खत्म नहीं हुआ है। अब ‘‘परिश्रम’, ‘दृष्ट‍िकोण’ और ‘सांप्रदायिक’ शब्द लिखिए। लड़का न तो पता ही सही से लिख सका और न ही लड़की के बताए शब्द। इसके बाद लड़की ने रिजल्ट सुनाते हुए कहा, ‘आप फेल हो गए हैं। मैं आपसे शादी नहीं कर सकती।’ जब काफी मनाने के बाद भी लड़की नहीं मानी तो लड़का पक्ष बैरंग लौट गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!